Weather news: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में आज से भीषण लू की स्थिति में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है, हालांकि राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है. वहीं अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले चार दिनों के दौरान तेज आंधी, धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि के भी आसार हैं.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट