IPL winner RCB: आरसीबी की आईपीएल जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शानदार और ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन पहुंचे, जहां आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पास इन्हें स्पॉट किया गया। विराट और अनुष्का ने राधा केली कुंज आश्रम में शीश नवाकर महाराज जी का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों को आश्रम से बाहर निकलते हुए देखा गया है।
लोगों का रिएक्शन
लाइमलाइट से दूर रहने के लिए दोनों बेहद साधारण पहनावे में दिखाइ दिए और उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था अनुष्का ने गुलाबी सूट कैरी किया था, वहीं विराट कोहली ब्राउन शॉर्ट कुर्ता और बेज ट्राउजर में नजर आए। दोनों बेहद सादगी के साथ नंगे पांव चलते दिखे। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इन वीडियो को देखने के बाद लोगों का बस एक ही रिएक्शन है कि इस जीत के बाद अपने गुरु के दर्शन करना पहले ही से तय था। दोनों अपनी खुशी प्रेमानंद महाराज के पास हार बार की तरह साझा करने के लिए इस बार भी आए हैं
सोशल मीडिया पर साझा की जीत की खुशियां
इस ऐतिहासिक जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत और भावुक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अनुष्का विराट के माथे को चूमती नजर आइ और दोनों के हाथों में चमचमाती आईपीएल ट्रॉफी थी। इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें विराट कोहली जीत की खुशी में जमकर डांस करते दिखाइ दे रहे हैं इस जश्न में आरसीबी के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक भी शामिल हुए और उन्होंने विराट के साथ मिलकर जमकर ठुमके लगाए।
इसे भी पढे़ं:-केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, हेली सेवा की बुकिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट