अस्पताल में आग लगने से 5 मरीजों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

 Muzaffarpur news: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार की सुबह एक हॉस्पिटल में आग लग गई। बता दे कि सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत जहरीला धुआं से भर गया। घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। राज्य सरकार ने इस पूरी घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। निर्धारित मानकों के आधार पर, जिस भी नर्सिंग होम या अस्पताल को संचालित करने की आवश्यकता होती है, यदि अस्पताल प्रबंधन उन आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहा है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

एक निजी अस्पताल के ICU में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। वही फायर ऑफिसर ने बताया कि हम यहां सुबह करीब 4 बजे पहुंचे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। आग बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। हमने राहत और बचाव अभियान चलाया और सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया।

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *