सीएम योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन आज, पूर्व सीएम मायावती ने दी बधाई

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आज 5 जून को 54वां जन्मदिन है. इस अवसर पर प्रदेश में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं. वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई. उन्होंने लिखा- ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें.’

दूसरी तरफ सीएम योगी के जन्मदिन पर उनके समर्थक भी अपने-अपने तरीके से आयोजन कर रहे हैं और उनकी लंबी आयु की कामना कर रहे हैं. सीएम योगी के समर्थन राम गोपाल सिंह ने वाराणसी के अंजनेय हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री के 54वें जन्मदिन को पूरे ज़ोर-शोर के साथ मनाया जा रहा है. उनके समर्थकों ने मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम किया और 54 किलो के लड्डू का केक काटा. यही नहीं मंदिर परिसर में 54 पौधे भी लगाए गए. 

इसे भी पढ़ें:-दूसरों पर दोषारोपण करने वाले कभी नहीं चख पाते सफलता का स्वाद: दिव्य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *