एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई

UP Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस वैकेंसी  के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम डेट 24 जून तय की गई है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए यहां बताए गए तरीके के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

जरूरी पात्रता मानदंड

एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना आयोग द्वारा तय कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी.

आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए समान रखा गया है. सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क जमा किए बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय शुल्क भुगतान अवश्य करना चाहिए.

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • यहां पर होमपेज पर “Live Advertisements” सेगमेंट लिखा होगा.  इसपर क्लिक कर दें.
  • थ्रू पर्सनल डिटेल्स या थ्रू ओटीपी (Through OTP) के जरिए लॉगिन करें.
  • जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा.
  • OTP दर्ज करके लॉगिन कर लें.
  • लॉगिन के बाद एक आवेदन फॉर्म खुलेगा. इसपर क्लिक कर दें और मांगी गई सारी जानकारी भर दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *