अधिकमास की कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने का सही तिथि, शुभ मुहूर्त और जाने पूजा विधि

adhikmas masik krishna Janmashtami: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान कृष्ण मध्य रात्रि जन्म लिये. ऐसे में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. वहीं हर महीने की कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अष्टमी तिथि पर मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने का विधान है

अधिकमास मासिक कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त
  • तिथि- 8 जून 2026 (सोमवार)
  • अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 8 जून 2026 को सुबह 03:24 बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त- 9 जून 2026 को सुबह 03:23 बजे
ऐसे करें मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा 

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें। अब यहां एक चौकी पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखें। इसके बाद हाथ में जल, फूल, तुलसी का पत्ता लेकर मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत का संकल्प लें। कृष्ण प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करके उन्हें नए वस्त्र पहनाएं और उनका शृंगार करें.  कृष्ण जी को चंदन का तिलक करें और पीले रंग के फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। अब मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और धूप लगाएं।  इसके बाद मंत्र जाप करें, आरती करके अपनी पूजा का समापन करें। रात 12 बजे के बाद या अगले दिन सूर्योदय के बाद पूजा करके अपने व्रत का पारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *