Weather news: देश का मौसम इस समय किसी बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. एक तरफ मानसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ गर्मी, उमस और तूफानी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली से लेकर बिहार, यूपी, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों तक आंधी, बिजली और भारी बारिश का असर दिखाई देने वाला है. कई जगहों पर हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यह आने वाले कुछ दिनों में मौसम के खतरनाक रूप की तरफ इशारा कर रहा है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 6 जून को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है. हालांकि कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. 7 जून से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है. 8 जून को पारा 40 डिग्री तक जाएगा और आसमान साफ रहेगा. 9 और 10 जून को भी मौसम विभाग ने साफ आसमान का अनुमान जताया है, अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है.
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में लखनऊ, रायबरेली, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में 6 जून को हल्की बारिश हो सकती है. गोरखपुर, बलिया, देवरिया और आजमगढ़ में 9 से 11 जून के बीच लू का असर दिख सकता है. पश्चिमी यूपी में 6 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है, जबकि पूर्वी यूपी में 10-11 जून को बारिश की संभावना है.
उत्तराखंड का मौसम
देहरादून, मसूरी, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में 6 जून को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है.
हिमाचल प्रदेश का मौसम
शिमला, मनाली, मंडी, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और सोलन में 6 जून को बारिश का अनुमान है. ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं का असर रहेगा. 6 से 11 जून के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
झारखंड का मौसम
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में 6 से 8 जून के बीच बारिश का दौर जारी रहेगा.
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान
धूलभरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत
केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिसके चलते यहां अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट