Delhi: देश की राजधानी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा दिल्ली में प्रदर्शन के आह्वान के बाद आज सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे, राजधानी में प्रवेश करने वाले सभी बॉर्डर पॉइंट्स (सीमा प्रवेश बिंदुओं) और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को प्रदर्शन की अनुमति दे दी है.
कॉकरोच जनता पार्टी ने युवाओं से अपील की है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संविधान के दायरे में रहकर किया जाए. पार्टी ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की गड़बड़ी या गलत हरकत करने की कोशिश करे तो उसकी तुरंत वीडियो रिकॉर्डिंग करें या पुलिस को इसकी सूचना दें. सीजेपी ने सभी समर्थकों से हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें:-एसी-कूलर का खर्च होगा कम, घर को रखें प्राकृतिक रूप से ठंडा, जानें कैसे