New Delhi: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दिल्ली जा रहे तीन विमानों को मौसम खराब होने के कारण डायवर्ट कर दिया गया। जंहा दिल्ली में देर रात मौसम की खराबी के चलते अहमदाबाद, गुवाहाटी और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले विमानों को लखनऊ में उतरवाया गया।
वही मौसम की खराबी के कारण इन विमानों को दिल्ली पहुंचने में देरी हुई। अहमदाबाद से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 532, जो रात 12:25 बजे लखनऊ पहुंचा इसके बाद वह 02:14 बजे रवाना किया गया।
वहीं, गुवाहाटी से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1042, जो रात 12:37 बजे लखनऊ पहुंचा था, को भी मौसम सही होने के बाद उसे रवाना किया गया और यह रात 2:06 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरा।
इसी तरह, चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहा इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई 2193, जो रात 12:43 बजे लखनऊ पहुंचा था, को जंहा मौसम ठीक होने के बाद रात 2:48 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।