भारत के कौन से प्रधानमंत्री लगातार कितने दिनों तक रहे इस पद पर, देखिए पूरी लिस्ट

Prime Minister,s list: भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. लगातार तीसरी बार देश की सत्ता संभाल रहे नरेंद्र मोदी अब भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. प्रधानमंत्री मोदी का लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल अब 4,399 दिनों तक पहुंच चुका है, जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,398 दिनों तक देश का नेतृत्व किया था.

2014 में शुरू हुआ सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले गुजरात से शुरू हुआ था. उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी और नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उस समय भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और मोदी देश के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बने थे जिन्होंने अपने दम पर पूर्ण बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व किया.

इसके बाद उन्होंने 2019 में दूसरी बार और 2024 में लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. लगातार तीन आम चुनाव जीतकर सत्ता में वापसी करना भी भारतीय राजनीति में बेहद दुर्लभ उपलब्धि माना जाता है.

प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल की लिस्ट

प्रधानमंत्री का नामकार्यकाल (लगातार)कुल दिन
नरेंद्र मोदी26 मई 2014 – वर्तमान (10 जून 2026 तक और अभी जारी है)4,399
जवाहरलाल नेहरू13 मई 1952 – 27 मई 19644,398
इंदिरा गांधी (पहला कार्यकाल)24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 19774,077
मनमोहन सिंह22 मई 2004 – 26 मई 20143,656
अटल बिहारी वाजपेयी (दूसरा और तीसरा कार्यकाल)19 मार्च 1998 – 22 मई 20042,256
राजीव गांधी31 अक्टूबर 1984 – 2 दिसंबर 19891,858
पी. वी. नरसिम्हा राव21 जून 1991 – 16 मई 19961,791
इंदिरा गांधी (दूसरा कार्यकाल)14 जनवरी 1980 – 31 अक्टूबर 19841,752
मोरारजी देसाई24 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979856
लाल बहादुर शास्त्री9 जून 1964 – 11 जनवरी 1966581
वी. पी. सिंह2 दिसंबर 1989 – 10 नवंबर 1990343
आई. के. गुजराल21 अप्रैल 1997 – 19 मार्च 1998332
एच. डी. देवेगौड़ा1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997324
चंद्रशेखर10 नवंबर 1990 – 21 जून 1991223
चौधरी चरण सिंह28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980170
अटल बिहारी वाजपेयी (पहला कार्यकाल)16 मई 1996 – 31 मई 199616
गुलजारीलाल नंदा (कार्यवाहक – पहला कार्यकाल)27 मई 1964 – 9 जून 196413
गुलजारीलाल नंदा (कार्यवाहक – दूसरा कार्यकाल)11 जनवरी 1966 – 24 जनवरी 196613

इसे भी पढ़ें:-लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली जा रहे तीन विमानों की आपातकालीन लैंडिग, यात्रियों को हुई परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *