Bengal News: ममता बनर्जी को एक और राजनीतिक झटका लगा है. TMC की एक और राज्यसभा सांसद ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है. जी हां, टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और उच्च सदन से इस्तीफ़ा दे दिया. इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था. देव आज दोपहर एक बजे उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मिलेंगी और अपना इस्तीफ़ा सौंपेंगी.