CM विजय ने लॉन्च की सिंगप्पेन स्पेशल फोर्स, महिला सुरक्षा के लिए आसमान से ड्रोन करेंगे निगरानी

Tamil Nadu: सीएम विजय ने मंगलवार को सिंगप्पेन स्पेशल फोर्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा किया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए ड्रोन आधारित गश्त की शुरुआत की जाएगी, जो पूरे भारत में पहली बार होगा।

राजारथिनम स्टेडियम, एग्मोर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विजय ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टोलेरेंस की नीति पर चल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सीएम विजय ने कहा, कि अगर कोई भी महिलाओं की सुरक्षा को बाधित करेगा तो  उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में तेजी से चार्जशीट दाखिल कीए जाएगी, साथ ही निर्दोष लोगों को गलत तरीके से सजा न मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी राज्य की सफलता केवल आर्थिक विकास पर नहीं टिकी होती, बल्कि महिलाओं के साथ सही व्यवहार और सुरक्षा पर निर्भर करती है। उन्होंने कंहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को पूरी तरह से समाप्त करने और कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए मजबूत कदम उठाएगे।

सीएम वीजय के पहले चरण में सिंगप्पेन स्पेशल फोर्स के लिए 354 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है। और दूसरे चरण में फोर्स के लिए विशेष रूप से 2,500 नए पद सृजित किए जाएंगे। आधुनिक वाहन, उन्नत उपकरण और तकनीकी टूल्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक यह नई फोर्स मौजूदा महिलाओं कि सुरक्षा व्यवस्थाओं का सहयोग करेगी और रोकथाम आधारित पुलिसिंग पर ध्यान देगी। इसका मुख्य फोकस स्टॉकिंग, यौन उत्पीड़न, महिलाओं को बार-बार निशाना बनाना, तस्करी के प्रयास, सार्वजनिक स्थानों, बसों आदि में उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों को रोकना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *