यूपी-बिहार सहित 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां और कैसा रहेगा मौसम?

Weather today: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 11 जून 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में गुरुवार को तेज आंधी चलने की संभावना है. यूपी-बिहार सहित 16 राज्यों में आज से दो दिनों तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है. आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी खतरा है. 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट (11-12 जून): नई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने आज यानी 11 जून और 12 जून को धूलभरी आंधी, गरज चमक और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 12 जून को अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. राजधानी के मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में धूलभरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट (11-13 जून): लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, नोएडा, उन्नाव, फतेहपुर, मैनपुरी, इटावा, चित्रकूट समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में यह बदलाव 13 जून तक रहेगा. उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जून के बीच मौसम अचानक बदल सकता है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररियास, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 11 से 13 जून तक बारिश की संभावना है. कई जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

उत्तराखंड, हिमाचल में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 11-12 जून और 13 से 16 जून तक बारिश के आसार हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश में 11-12 जून और 14 से 16 जून तक बारिश होने का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी कई जगहों पर 12 से 14 जून के बीच हल्की से तेज बारिश होने का संकेत हैं.

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 11 और 12 जून को व्यापक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. पुंछ और राजौरी में ओलावृष्टि की संभावना है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *