नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, ट्रायल पूरा

Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से कमर्शियल उड़ानें 15 जून को शुरू हो रही है. आज इसकी तैयारियों को परखने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया गया है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने ओआरएटी यानी ‘ऑपरेशनल रेडीनेस, एक्टिवेशन और ट्रांज़िशन’ प्रोग्राम के तहत देश की दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो और अपने मुख्य पार्टनर्स के साथ मिलकर ‘एयरक्राफ्ट टर्नअराउंड’ का एक पूरा और सफल ट्रायल किया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सभी स्टेकहोल्डर्स और सिस्टम के बीच का तालमेल बेहद शानदार और सफल रहा.

ट्रायल के दौरान ठीक वैसे ही हालात बनाए गए, जैसे असली उड़ानों के समय होते हैं. इसमें विमान को गाइड करने वाले वीडीजीएस (VDGS) सिस्टम, पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज, ग्राउंड पावर और प्री-कंडीशंड एयर जैसी आधुनिक सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई. इसके अलावा, यात्रियों के सामान यानी बैगेज और कार्गो हैंडलिंग की पूरी प्रक्रिया को भी दोहराया गया.

इसे भी पढे़ं:-पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *