Punjab-Haryana HC Vacancy 2026: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो न्यायपालिका में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. चयनित उम्मीदवारों का वेतन और भत्ते पंजाब सरकार द्वारा जारी और माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा अपनाए गए नवीनतम नियमों और निर्देशों के अनुसार निर्धारित किए जाएंगे. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 167 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, सफाई सेवक के 75 पदों और माली के 92 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है.
योग्यता
माली के पद पर भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने बागवानी (हॉर्टिकल्चर) में डिप्लोमा किया हो. इसके अलावा बागवानी क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी. इससे उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में लाभ मिल सकता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
सफाई सेवक पद के लिए योग्यता
सफाई सेवक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए संबंधित कार्य में अनुभव होना महत्वपूर्ण माना गया है. अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के पास स्वीपर के रूप में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.
भाषा का ज्ञान जरूरी
दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध भर्ती या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
- आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रख लें.
इसे भी पढ़ें:-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, ट्रायल पूरा