असम में आया भूकंप,  4.2 रही तीव्रता, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

Assam News: असम के कई जिलों में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 रही। इन झटको की वजह से स्थानीय  लोग घरों से बाहर निकल आए.

जानकारी के मुताबिक भूकंप रात करीब 9:10 बजे आया। इसके आस पास के कई इलाकों में भी हल्के झटके महसूस किए गए,इन झटको से लोग काफी दहशत मे आ गए और अपने घरों से बाहर निकल गए. फिलहाल राहत की बात यह है कि कोई जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. इस दौरान असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जंहा भूटान के पास अनुमानित तीव्रता 5.7 का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र असम के कुछ हिस्सों से करीब 252 किमी दूर था. जिससे पूर्वोत्तर के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप शुक्रवार (12 जून 2026) को तड़के आया। राहत की बात यह रही कि कम तीव्रता होने के कारण किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. बता दे कि अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिले या इसके आसपास के क्षेत्रों से किसी भी इमारत के क्षतिग्रस्त होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *