26/11 मुंबई हमले पर बनी ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज, नर्सों को सैल्यूट करती है ये जबरदस्त फिल्म

Bharat Bhagya Viddhaata: कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म में उन्होंने एक नर्स का किरदार निभाया है, जो कामा अस्पताल की नर्स अंजलि कुलथे से इंस्पायर है. अंजलि ने 26/11 मुंबई हमले के दौरान के कामा अस्पताल में हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान बचाई थी. आतंकियों का बहादुरी सामना किया था. सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद से फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. 

कहानी

मुंबई में जब आतंकियों ने हमला किया था तो कामा अस्पताल में रोज की तरह मरीजों का इलाज हो रहा था. नर्से अपने काम में लगी हुई थी. धीरे-धीरे कहानी उस रात तक पहुंचती है जिसने मुंबई की तस्वीर बदल दी. शहर में गोलियां चल रही हैं. हर तरफ डर का माहौल है और अस्पताल के भीतर मौजूद लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर बाहर क्या हो रहा है. लेकिन इतना साफ है कि खतरा अब उनके बेहद करीब पहुंच चुका है.

इसके बाद फिल्म अस्पताल में मौजूद मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्टाफ के संघर्ष को दिखाती है. सबके सामने एक ही सवाल है –  खुद को बचाया जाए या उन लोगों को, जिनकी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है. फिल्म यही बताने की कोशिश करती है कि बहादुरी सिर्फ हथियार उठाने वालों की नहीं होती. कई बार मुश्किल हालात में भी अपने काम पर डटे रहना ही असली हिम्मत होती है.

एक्टिंग

कंगना के होने के बावजूद बाकी किरदारों को उभरना ये दिखाता है कि कंगना सिक्योर एक्टर हैं. गिरीज ओक का काम बहुत अच्छा है. उनका मस्ती मजाक आपको हंसाता है. स्मिता तांबे मराठी सिनेमा की कमाल एक्ट्रेस हैं . जोरम जैसी फिल्म में वो जबरदस्त काम कर चुकी हैं. यहां भी वो अपना किरदार बखूबी निभाती हैं. ईशा दे ने भी काफी अच्छा काम किया है सुहिता थत्ते ने सीनियर नर्स का किरदार बखूबी निभाया है. आशा शेलार का काम अच्छा है . हर किरदार ने अपना काम बखूबी निभाया है . हर एक्टर की कास्टिंग परफेक्ट है और इसका श्रेय कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को जाता है.

इसे भी पढ़ें:-यूरोप दौरे पर जाएंगे PM मोदी, मैक्रों संग मीटिंग और G-7 में करेंगे शिरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *