weather Jharkhand: झारखंड में मानसून पूर्व सक्रिय मौसम अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
लगातार हो रही बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने भी कई जिलों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
वज्रपात बना जानलेवा
झारखंड के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला रहा है, जहां लोग खेतों और खुले स्थानों पर मौजूद थे। अचानक मौसम बदलने और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।