IND vs PAK मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश की कितनी है संभावना

T20 world cup: ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम 14 जून को अपने अभियान का आगाज करने जा रही है। पहले ही मैच में टीम इंडिया की पाकिस्तान से टक्कर होगी, जिस पर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी होंगी। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है और दबाव भी कम नहीं होगा, क्योंकि हार के साथ अभियान शुरू करना कोई टीम नहीं चाहेगी। हालांकि, मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर बना हुआ है। इंग्लैंड के मौसम का मिजाज कब बदल जाए, यह कहना मुश्किल होता है और इस मुकाबले में भी बारिश का खतरा पूरी तरह टला नहीं है।

आसमान में छाए रहेंगे बादल!

भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। उस समय बर्मिंघम में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत बताई गई है। हालांकि, शाम होने के साथ मौसम बदल सकता है और स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे बारिश की आशंका बढ़ने की उम्मीद है। एजबेस्टन में 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया था। मैच बिना रुकावट पूरा जरूर हुआ, लेकिन दिन में हुई बारिश के कारण आउटफील्ड काफी धीमी नजर आई थी। गीली आउटफील्ड की वजह से कई शॉट्स बाउंड्री तक पहुंचने से पहले ही रुक गए थे। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच में भी खिलाड़ियों को हालात के मुताबिक खुद को ढालना पड़ सकता है।

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदानी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, टुबा हसन, रमीं शमीम, सादिया अपेक्षित, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *