पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश ढेर, हेड कांस्टेबल घायल

Sonipat News: सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात बदमाश गोपाल के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमें घायल मोस्ट वांटेड अपराधी गोपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई. मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है.

पुलिस के अनुसार, गांव अटायल निवासी गोपाल उम्रकैद की सजा काट रहा था और करीब 70 दिन पहले पैरोल पर जेल से बाहर आया था. वह मनोज नाम के व्यक्ति की हत्या करने की फिराक में था. सीआईए-1 और गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम को सूचना मिली तो इलाके की घेराबंदी कर दी गई.

पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जैसे ही गोपाल बाइक पर आता दिखा, पुलिस ने रुकने का इशारा किया. लेकिन गोपाल ने पुलिस पार्टी पर करीब 10 राउंड फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. मुठभेड़ में सीआईए-1 के हेड कांस्टेबल के बाजू में गोली लगी.

पैरोल पर आने के बाद भी जारी थी वारदातें

गोपाल पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने बताया कि गोपाल पैरोल पर आने के बाद भी अपराध की दुनिया में सक्रिय था. मुठभेड़ स्थल से एक बाइक और दो अवैध हथियार बरामद किए गए.

इसे भी पढ़ें:-बंगाल के बजट में 1 लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, शुभेंदु सरकार ने किए कई बड़े ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *