Dehradun: देहरादून के पटेलगनर लालपुर क्षेत्र में एक सिटी बस ने छह लोगों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।