Erathquake Today: दुनियाभर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी. एक तरफ वेनेजुएला और जापान में धरती हिली, तो दूसरी ओर भारत में भी जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राहत की बात रही कि किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, लोग सहम गए और घरों से बाहर भागे.
जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
NCS के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 25 जून को तड़के सुबह 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई. इसकी गहराई लगभग 15 किलोमीटर नीचे थी. रात में आये इस झटके से कुछ लोग डर से घरों से निकल गए. हालांकि, किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं है.
असम और मेघालय में भी भूकंप के झटके
असम में गुरुवार तड़के दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार पहला भूकंप गोलापारा क्षेत्र में रात 12:34 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई और इसकी गहराई 12 किलोमीटर थी. वहीं दूसरा भूकंप उदलगुरी जिले में रात 1:13 बजे दर्ज किया गया. इसकी तीव्रता 2.5 रही और इसका केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर की गहराई में था.
24 जून को ही मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में सुबह 8:08 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9 मापी गई. कम तीव्रता होने के कारण अधिकतर लोगों को झटके महसूस नहीं हुए.
इसे भी पढ़ें:-आपातकाल के 51 वर्ष पूरे, संविधान हत्या दिवस पर बोले पीएम मोदी और सीएम योगी