वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, PM मोदी ने जताया शोक, बोले- भारत हर संभव मदद करने को तैयार

Delhi: वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई भारी तबाही से पूरी दुनिया में चिंता और सहानुभूति की लहर दिखाई दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर चिंता जाहिर की और वेनेजुएला की सरकार को हरसंभव मदद का एलान किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि भारत, हर संभव मदद के लिए तैयार है. 

वेनेजुएला में आए भूकंप पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है. भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति बोलीं

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार (24 जून) को आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. अधिकारियों ने मृतकों की पुष्टि की है और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी हैं. बुधवार (लोकट टाइम) को अपने संबोधन में रोड्रिगेज ने आपदा में जानमाल के नुकसान की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, जिन्होंने अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है.

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने वेनेजुएला के लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए हिम्मत बनाए रखने की अपील की. वहीं, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने कहा कि उनका देश इस कठिन समय में वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है.

अब तक 32 मौतें, 700+ घायल

वेनेजुएला में भूकंप के बाद आधिकारिक जानकारी सामने आई है. देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि अब तक 32 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है और 10 हजार मौतों की आशंका है. राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के मुताबिक 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं. रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां सामने आ रही हैं.

इसे भी पढ़ें:-भारत में नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है, विदेश मंत्रालय के बयान के बाद शुरू हुई नई बहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *