तारातला हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत, अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका,  बचाव कार्य जारी

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के तारातला में हुए गोदाम हादसे के बाद बचाव अभियान लगातार जारी है. इस दर्दनाक घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 अन्य घायल मजदूर एसएसकेएम अस्पताल में इलाजरत हैं. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को मृतक व्यक्ति के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायल लोगों के परिवार के लिए 1 लाख रुपये मुआवजा की घोषणा की है.

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और एसएसकेएम अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात भी की. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में निर्माण योजना में गंभीर खामियां सामने आई हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सदन पर कहा कि कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. सुरिंदर साउ के मुताबिक, यहां पचास से ज्यादा लोग काम कर रहे थे. उन्हें डर है कि अभी भी करीब 20-22 लोग फंसे हो सकते हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *