मानसून आते ही ‘स्वर्ग’ बन जाती हैं उत्तराखंड की ये जगहें, यहां कम बजट में मिलेंगे अद्भुत और मनमोहक नजारे

Best Places In Uttarakhand: आज उत्तराखंड एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचते हैं. गढ़वाल और कुमाऊं, दो भागों में विभाजित उत्तराखंड कई खूबसूरत हिल स्टेशन्स के साथ-साथ अद्भुत और मनमोहक झीलों के लिए भी जाना जाता है. मानसून में उत्तराखंड की कुछ झीलों की कुदरत खुद पर्यटकों का इस्तकबाल करती है. हम आपको नैनी झील के अलावा, उत्तराखंड कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना किसी स्वर्ग से कम नहीं.

मालदेवता

मालदेवता उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है. नदी के किनारे बसे छोटे-छोटे गाँवों, रिसॉर्ट्स, होटलों और कैंपसाइट्स से घिरी यह जगह आपको स्वर्ग जैसा एहसास कराती है. बहती नदियों की आवाज़, ऊँचे पहाड़, चारों ओर हरियाली और ठंडा मौसम एक अनोखा अनुभव देते हैं. आप यहाँ पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं.

नौकुचियाताल झील

नौकुचियाताल, उत्तराखंड का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है. नौकुचियाताल हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम नौकुचियाताल झील करती है. बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और पेड़-पौधों के बीच में स्थित  नौकुचियाताल झील, मानसून में समय खूबसूरती बिखेरती है. मानसून में कई बार यह झील बादलों से ढक जाती है. प्रकृति प्रेमियों के लिए नौकुचियाताल झील को स्वर्ग माना जाता है.  

गुलरभोज बैराज (कुमाऊँ)

अगर आप कुमाऊँ क्षेत्र की यात्रा कर रहे हैं, तो गुलरभोज बैराज एक बेहतरीन विकल्प है. यह एक शानदार पर्यटन स्थल है जहाँ बारिश थमने के बाद आप मनमोहक नज़ारों का आनंद ले सकते हैं. आप इस क्षेत्र की आस-पास की अन्य जगहों को भी देख सकते हैं, जहाँ कई मंदिर हैं और उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ी जीवनशैली की झलक मिलती है.

रानीखेत 

यह पूरे उत्तराखंड राज्य की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. अल्मोड़ा जिले और कुमाऊं क्षेत्र में झरने, मानसून के मौसम में और भी खूबसूरत लगने लगते हैं. विदेशी वनस्पति के कारण रानीखेत को इस मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक के रूप में भी जाना जाता है. 

वैली ऑफ़ फ्लावर्स (फूलों की घाटी)

पहाड़ों के बीच बसी, बहती धाराओं से सजी और फूलों से ढकी ‘वैली ऑफ़ फ्लावर्स’ – जहाँ अच्छी तरह से बनाए गए रास्ते हैं – भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रेकिंग डेस्टिनेशन्स में से एक है. मानसून के दौरान यह जगह और भी ज़्यादा लोकप्रिय हो जाती है, क्योंकि बारिश के मौसम में यहाँ के फूल सबसे ज़्यादा खिले-खिले और रंग-बिरंगे दिखते हैं.

नाग टिब्बा ट्रेक

गढ़वाल हिमालय के सबसे अच्छे छोटे ट्रेक में से एक, नाग टिब्बा ट्रेक मानसून के दौरान बेहद आकर्षक होता है. यहाँ का रास्ता बहुत ही खूबसूरत हो जाता है और आस-पास की हरियाली खिल उठती है.

इन झीलों को भी एक्सप्लोर करें

उत्तराखंड में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत झीलें मौजूद हैं, जिन्हें मानसून में एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है. जैसे- रुद्रप्रयाग जिले में स्थित- देवरिया ताल और वासुकी ताल, चमोली जिले में स्थित-सतोपंथ ताल और उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित हेमकुंड झील को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-रोजमर्रा की जिंदगी में बड़े काम आते हैं ये गैजेट्स, फटाफट चेक करें लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *