दिल्ली के मुंडका में जहरीली गैस ने ली 3 मजदूरों की जान, सेप्टिक टैंक की सफाई दौरान हुआ हादसा

Delhi: दिल्ली के मुंडका इलाके की एक फैक्ट्री से सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच राहत बचाव कार्य शुरू किया और टैंक से तीन मजदूरों के शव को बाहर निकाला.

तीनों मजदूर टैंक में उतरे और बाहर नहीं निकल पाए

जानकारी के मुताबिक, सेप्टिक टैंक की सफाई  के लिए एक मजदूर पहले टैंक में उतरा और जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया. फिर, उसे बचाने के लिए 2 अन्य व्यक्ति भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए. फायर कर्मियों ने राहत बचाव कार्य के दौरान तीनों को सेप्टिक टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इंद्रा झील इलाके के रहने वाले थे तीनों मजदूर

मृतकों की पहचान 38 साल के अरुण पुत्र अजीत सिंह, 32 वर्ष के संदीप पुत्र पालेराम और 42 साल के चांद पुत्र राजू के रूप में हुई है. ये तीनों सुल्तानपुरी के इंद्रा झील इलाके के रहने वाले थे.

जहरीली गैस की वजह से मौत होने की आशंका

इस मामले की जांच मुंडका थाना पुलिस ने शुरू कर दी है. जांच अधिकारी एसआई प्रवेश ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत होने की  आशंका है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

इसे भी पढ़ें:-बिहार में शिक्षक ट्रांसफर के बदले नियम, अब इन शिक्षकों को मिलेगी विशेष छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *