Delhi: गृह मंत्री अमित शाह ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रख्यात साहित्यकार और अग्रदूत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक देशभक्ति गीत नहीं, बल्कि “भारत के पुनर्निर्माण का मंत्र” है.
सोशल मीडिया पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि अपनी अमर रचना आनंदमठ के माध्यम से बंकिम चंद्र ने मातृभूमि के प्रति आत्मसमर्पण, त्याग और राष्ट्र चेतना का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम की रचना करके बंकिम चंद्र ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति, प्रेरणा और एक आदर्शवादी आधार प्रदान किया.
गृह मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि कई क्रांतिकारियों ने ‘वंदे मातरम’ का जाप करते हुए फांसी के फंदे को गले लगा लिया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह गीत भारत माता को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर फिर से स्थापित करने का एक माध्यम और देश के नवनिर्माण का संकल्प है.
इसे भी पढ़ें:-सीएम शुभेंदु अधिकारी से मिले अनुपम खेर, बोलें- सुरक्षित हाथों में है राज्य का भविष्य