कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

kailash mansarovar yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गई है। आज चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टनकपुर कैंप में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने दर्शनार्थियों को संबोधित करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि भगवान शिव से सुरक्षित यात्रा की मंगलकामना करता हूं। इस अवसर पर 49 लोगों को जाने का मौका मिला है, यह शिव का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि पहले दल को यहां से रवाना करना उनका प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि भगवान भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक होने का सौभाग्य मिला है।



सीएम धामी ने कहा कि भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार भी आप अपने-अपने क्षेत्र में जरूर करें। इस दौरान उन्होंने जातियों से धारचूला में स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील भी की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री जिस तरह वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे रे हैं। उसी तरह से आप भी वहां के स्थानीय उत्पाद खरीद कर वहां के स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करें।
उम्होंने कहा कि  वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के दर्शन को जा रहे हैं तो वहां से वापस लौटकर अपने-अपने राज्यों में जब जाएंगे तो उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर बनकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *