गृह मंत्री अमित शाह ने सैकड़ों ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

New Delhi: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 300 ई-बसें दिल्ली की जनता को लोकार्पित कीं। प्रतिकात्मक रूप से गृह मंत्री ने 11 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके साथ ही मिशन 70 लाख पौधरोपण अभियान की शुरुआत की।

बता दे कि दिल्ली के 250 वार्ड और 70 विधानसभा क्षेत्र में जनभागीदारी के साथ पौधरोपण कराया जा रहा है। और इसके साथ ही फेंसिंग पौधों की जिओ टैगिंग कराई है। ताकि निगरानी सुनिश्चित हो और यदि जब पौधों को किसी प्रकार के नुकसान हो तो वहां नए सिरे से पौधे लगाए जा सकें।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य जब मिलकर काम करते हैं तो बड़ा लक्ष्य भी कठिन नहीं रह जाता। हमारे संस्कार सिखाते हैं। हमने सरकार बनने के बाद लगातार ग्रीन कवर बढ़ाने पर काम किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि बजट का 22 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन कवर के लिए रखा है। दिल्ली में हम 100 ऑक्सीजन पार्क बनाएंगे, जिनमें से 11 पार्क का काम शुरू हो चुका है। पेड़ केवल लगाए ना जाएं, बचाए भी जाएं। इसके लिए आरडब्ल्यूए और संस्थाओं को बजट भी दिया गया है।

70 लाख पौधरोपण अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केवल पौधों से प्रदूषण पर वार नहीं होगा। बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जोर दिया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज 300 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ दिल्ली में ई-बसों का फ़्लीट 4800 ईवी बसों का हो गया है, जो किसी भी शहर की ईवी फ्लीट से ज्यादा है। हमारा लक्ष्य वर्ष 2027 तक इसे बढ़ाकर 7,000 और 2028 तक 14,000 करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *