पानी की बोतल की एक्सपायरी डेट बोतल की होती है या पानी की? जानें जवाब

Water Bottle Expiry Date: पानी हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या पानी की भी एक्सपायरी होती है. लगभग हर पैकेज्ड पानी की बोतल पर एक एक्सपायरी डेट लिखी होती है. पैकेज्ड पीने के पानी पर छपी तारीख पानी के बजाय पीईटी प्लास्टिक की बोतल के लिए होती है. अगर पानी शुद्ध रहता है और सील बरकरार रहती है तो यह स्वाभाविक रूप से खत्म नहीं होती.

सादा पानी खुद खराब नहीं होता, लेकिन जिस कंटेनर में उसे रखा जाता है और जिस तरह से स्टोर किया जाता है, वो उसकी सेफ्टी में अहम भूमिका निभाता है. पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले कारणों को समझना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह के स्वास्थ्य जोखिम से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें:-जूनियर सहायक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *