मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दौरान मेलबर्न पहुंचे. जहां ऑस्ट्रेलियाई सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. मार्वल स्टेडियम में आयोजित ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोग शामिल हुए. जहां’मोदी-मोदी’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.

प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कि डिड्जेरिडू और तबले का संगम दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक है. उन्होंने कलाकार रॉन मरे और सैम इवांस की भी प्रशंसा की. ‘मां तुझे सल सलाम’ की प्रस्तुति पर उन्होंने कहा कि संगीत लोगों को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है. “आपने इंडिया में ‘भजन क्लबिंग’ के नए ट्रेंड के बारे में सुना होगा. इसे हमारी जेन-जी चला रही है.

यहां ऑस्ट्रेलिया में भी मैंने सुना है कि आपके वीकेंड आस्था और आध्यात्मिकता से भरे होते हैं. चाहे किसी के घर पर भगवान सत्यनारायण की कथा हो, गुरुद्वारे में अरदास हो, बच्चे भांगड़ा या भरतनाट्यम कर रहे हों, या कोई क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा हो. हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है. इंडियन फिल्म फेस्टिवल भी यहां आ गया है. यह कुछ ही दिनों में मेलबर्न में शुरू होने वाला है. मैं इसके सफल आयोजन के लिए पहले से ही अपनी शुभकामनाएं देता हूं.”

इसे भी पढ़ें:-मानसून में बीमारी और इंफेक्शन होगा कम, इन उपायों से करें इम्युनिटी को मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *