West bengal: टीएमसी के तीन पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. पिछले महीने इन तीनों सांसदों ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सासंद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाईक को बीजेपी में शामिल किया गया. भट्टाचार्य ने पार्टी के साल्ट लेक ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में तीनों पूर्व सांसदों को BJP का झंडा देकर और पट्टा पहनाकर स्वागत किया.
बता दें कि सुखेंदु ने 8 जून, सुष्मिता ने 10 जून और प्रकाश ने 11 जून को इस्तीफा दिया था. तीनों ने ममता से नाराजगी जताई थी और कहा था कि पार्टी मनमाने ढंग से चल रही है.
पश्चिम बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी. उपचुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी. 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी.
इसे भी पढ़ें:-स्पेस स्टेशन जायेगें डॉ अनिल मेनन, 14 जुलाई को भरेंगे उड़ान