New Delhi: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट समंदर में पलटने की खबर मिली है. इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. यह हादस शनिवार दोपहर एक बजे के आस पास हुई है. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा लापता लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भारतीय दूतावास ने स्थिति को संभालते हुए प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, ओशन पीयर आइलैंड कंपनी की ओर से संचालित स्पीडबोट हॉन मे नाम की जगह से पर्यटकों को लेकर एन थॉई पोर्ट की ओर जा रही थी. फु क्वोक हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर होन मे रट एन्ग्वाई) नाम की जगह से करीब 400 मीटर दूर नाव पलट गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए. इस स्पीडबोट को 57 वर्षीय नगुयेन होंग है चला रहे थे जिसमें 32 भारतीय पर्यटकों के अलावा 3 क्रू मेंबर और 1 फ्लाइट अटेंडेंट सहित कुल 36 लोग सवार थे.
भारतीय महावाणिज्य दूतावास में +84 36 281 7930, +84 91 552 3714 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, हनोई में बनाए गए कंट्रोल रूम के लिए +84 91 308 9165 नंबर जारी किया गया है, जहां से हर तरह की कूटनीतिक और लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:-एमपी में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 15 घायल