जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में महसूस किये गये भूकंप के झटके

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में देर रात हल्का भूकंप आया, बताया जा रहा है कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई है। यह भूकंप देर रात 2 बजे के करीब आया और इसका केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था। अब तक इस भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की कोई खबर सामने नहीं आई है।

मणिपुर में भी भूकंप    

बता दे कि सोमवार को मणिपुर में भी दो बार भूकंप से धरती हिली है। मणिपुर में पहला भूकंप सुबह-सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र कामजोंग जिले में धरती से 80 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, मणिपुर में दूसरा भूकंप 7 बजकर 23 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता 3.4 था और इसका केंद्र तेंगनौपाल जिले में धरती से 90 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप क्यों आते हैं?

जानकारी के मुताबिक भूकंप के कारण धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। इसके कारण जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *