Patna: बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थान से जुड़े एक विवाद मामले में फैसल खान उर्फ खान सर के लिए राहत भरी खबर आई है. पटना सिविल कोर्ट ने खान सर के दोनों निजी सुरक्षाकर्मियों (बॉडीगार्ड्स) को नियमित जमानत दे दी है. जिसके बाद खान सर के समर्थकों और छात्रों में खुशी की लहर है.
इसी साल जून की शुरुआत में खान सर के कोचिंग संस्थान के पास मारपीट और फायरिंग की बात सामने आई थी. इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक और कर्मियों पर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
इस मामले में खान सर के दो बॉडीगार्ड्स हवा में फायरिंग करते नजर आए थे, इसलिए खान सर पर भी केस हुआ था और उनके गार्ड्स गिरफ्तार हुए थे. हथियार फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे. हालांकि मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर अस्थाई रोक लगाई गई थी.
इसे भी पढ़ें:-पहाड़ों पर बारिश से मची तबाही, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में यातायात हुआ प्रभावित