सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की फरियाद, बोले-अपराधियों के लिए यूपी में जगह नही…

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी को गाजियाबाद, मेरठ व नोएडा से जुड़े एक बिल्डर के खिलाफ शिकायत मिली। इस पर सीएम ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीड़ितों ने बताया कि बिल्डर एक ही फ्लैट कई लोगों को रजिस्ट्री कर दिया है। सीएम ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और कहा कि जांच में बिल्डर के दोषी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जायेगा।

अवैध कब्जा धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सीएम ने कहा कि अवैध कब्जे से जुड़े सभी मामलों में शिकायत मिलने पर सख्ती से जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। धमकी के मामले में सीएम ने कहा कि अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है, पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।

हर विवेचना में की जाय शीघ्रता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अवैध कब्जे से जुड़े मामले आये। पीड़ितों ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। सीएम ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र लेकर शासन के अधिकारियों को निर्देश किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अवैध कब्जा करने व धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही अपराध व कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में तेजी कर पीड़ितों को ससमय न्याय और दोषियों को दंड दिलाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *