Ravi Kishan birthday: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
शिवराज सिंह चौहान ने उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ की कामना की
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद, सुप्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! गुरु श्री गोरक्षनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.”
सीएम योगी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद एवं प्रख्यात अभिनेता रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से आपके लिए आरोग्यता और यशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है.”
सम्राट चौधरी ने दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भोजपुरी सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता एवं गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है. आप निरंतर जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें, यही शुभेच्छा.”
रवि किशन का असली नाम
रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था. आज 57 साल के हो चुके रवि का पूरा नाम रवींद्र किशन शुक्ला है. उनके पिता का नाम पंडित श्याम नारायण शुक्ला था. जबकि उनकी मां का नाम जड़ावती देवी है.
घर छोड़कर आ गए थे मुंबई
रवि ने ये भी बताया था कि पिता की मार खाने के बाद उनकी मां ने उन्हें घर छोड़कर भागने की सलाह दी थी. इसके बाद वो मुंबई आ गए थे. रवि ने भोजपुरी सिनेमा में कई फिल्में कीं. वहीं बॉलीवुड में भी उनका दबदबा देखने को मिला. जबकि अब वो बतौर पॉलिटिशियन भी एक्टिव हैं. रवि अब गोरखपुर से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट