Telangana: हैदराबाद में विजयवाड़ा-मुंबई हाईवे NH-65 पर YNR फंक्शन हॉल के पास एक लॉरी कंटेनर से 1.18 करोड़ रुपये की कीमत का 237 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। यह ऑपरेशन तेलंगाना EAGLE फोर्स की स्टेट टास्क फोर्स और रचाकोंडा नारकोटिक्स पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा चलाया गया. यह गांजा ओडिशा से हैदराबाद होते हुए पुणे ले जाया जा रहा था। इस मामले में बिहार और पुणे के दो कथित ट्रांसपोर्टर्स को गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली के लाल किला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, जाने क्यों लिया गया फैसला