Priyanka chopra: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं. आज वह 44 साल की हो चुकी हैं. उन्हें जन्मदिन पर फैंस और करीबी लोग जमकर बधाइयां दे रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म वाराणसी के मेकर ने एक्ट्रेस की पहली झलक दिखाई है. वही करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश है, जो इंटरनेट पर वायरल है. इसके साथ एक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है.
वहीं एस.एस. राजामौली ने प्रियंका को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘जब वो मुस्कुराती हैं, तो सिर्फ नजाकत नजर आती है. जब नहीं मुस्कुरातीं, तो सिर्फ आग नजर आती है. ‘वाराणसी की मंदाकिनी. प्रियंका चोपड़ा’. टीम वाराणसी ने लिखा, ‘टीम वाराणसी अपनी ‘मंदाकिनी’ यानी प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आपकी जिंदगी में आगे भी ऐसे ही नए-नए एडवेंचर आते रहें.’
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. महेश बाबू रुद्र के किरदार में हैं, जो ब्रह्मांड की एक ऐसी चीज की तलाश में निकलता है, जिसमें खूब सारी अलौकिक शक्तियां पर है, पर तभी रुद्र को इस मिशन के पीछे की गहरी साजिश का पता चलता है.
भारतीय सिनेमा से लेकर हालीबुड तक प्रियंका चोपड़ा का बड़ा नाम है, इन्होंने एक से बढ़ एक शानदार फिल्में दी हैं. सिर्फ देश स्तर पर ही नहीं आज प्रियंका चोपड़ा ग्लोबस स्तर भी नाम कमा चुकी हैं. उन्होंने कुछ हॉलीवुड फिल्में भी की हैं. महज 18 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था और यहीं से शुरू हुआ था उनका सफर, जिसके बाद वो कभी नहीं रुकीं. उन्होंने आंदाज, कृष, डॉन, अग्निपथ, बाजीराव मस्तानी, बरफी जैसी सानदार फिल्में दीं.
इसे भी पढ़ें:-बिहार-झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत, श्रावणी मेले के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें