TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, कुछ दिन पहले दी गई थी नोटिस

West Bengal: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासन का लगातार एक्शन जारी है. इसी क्रम में सुरक्षा इंतज़ामों के बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर चल गया है. आरोप है कि यह दफ्तर बिना परमिशन के बनाया गया था. जिसके बाद अब कार्रवाई हुई है. अभिषेक बनर्जी का ये 5 मंजिला दफ्तर अब जमीदोंज किया गया.

इससे पहले 30 जून को अवैध निर्माण को लेकर अभिषेक बनर्जी को पहला नोटिस भेजा गया था, जिसके बावजूद तय समय के भीतर जिला परिषद के सामने कोई भी प्रतिनिधि पेश नहीं हुआ. बाद में 7 जुलाई को एक और नोटिस दिया गया. साथ ही 15 जुलाई को जिला प्रशासन के कार्यालय में उपस्थित होकर इस मामले में जवाब देने का निर्देश भी दिया गया था. लगातार दो नोटिस भेजे जाने के परिणामस्वरूप, शनिवार को तृणमूल नेता का कार्यालय तोड़ा गया है. 

इसे भी पढ़ें:-पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले इन चीजों को जरूर करें चेक, ज्यादातर लोग कर देते हैं गलती!

कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? जानिए सटीक तिथि, मुहूर्त और नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *