पटना से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र जंक्शन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और भारी संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए. सभी नेताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा को ऐतिहासिक बताया.

पाटलिपुत्र जंक्शन से 1100 से अधिक श्रद्धालु कलश और भगवा ध्वज समर्पित कर भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए. यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशन पर धार्मिक उल्लास का माहौल रहा. श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अपनी यात्रा शुरू की. यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया.

इसे भी पढें:-Ather ला रहा अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस दिन होगा लॉन्च, कन्फर्म हुई डेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *