बच्चों की मोबाइल लत पर सरकार सख्त! स्मार्टफोन्स में जल्द आ सकता है ‘माइनर मोड’

Minor Mode for child: केंद्र सरकार ने बच्चों में बढ़ते मोबाइल की लत और ऑनलाइन खतरों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार भारत में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में डिवाइस स्तर पर ‘माइनर मोड’ (Minor Mode) अनिवार्य करने पर विचार कर रही है. इस फीचर का उद्देश्य बच्चों के स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करना और उन्हें ऑनलाइन हानिकारक कंटेंट से सुरक्षित रखना है.

इस व्यवस्था के मुताबिक माता-पिता इस मोड के जरिए कई तरह के नियंत्रण कर सकेंगे. इसमें एप डाउनलोड पर रोक लगाना, रोजाना स्क्रीन टाइम तय करना और देर रात फोन या सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर कई तरह के नियंत्रण लगाए जा सकेंगे. इसके अलावा हानिकारक सामग्री को फिल्टर करने और बच्चे की उम्र के अनुसार एप तक पहुंच देने का विकल्प भी दिया जा सकता है.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि माइनर मोड लागू होने पर भी पढ़ाई से जुड़े एप्स और आपातकालीन संपर्क (Emergency Contacts) की सुविधा बंद नहीं की जाएगी. यानी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी.

इसे भी पढ़ें:-आयुर्वेद के अनुसार मानसून में कैसी होनी चाहिए डाइट, जानें क्या खाएं और क्या नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *