84 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे, PM मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने दी बधाई

New Delhi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का आज 84वां जन्मदिन है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे.’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी एक्स पर पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा ‘राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें.’ इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने खरगे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *