Immunity Boosting Foods: बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं, इसके साथ ही दूषित खाना, गंदा पानी और अनियमित खानपान से सर्दी-खांसी, जुकाम, फ्लू और पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में खुद को सेहतमंद रखने का सबसे अच्छा तरीका है अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना. ऐसे में मानसून में वायरल इंफेक्शन के खतरे को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं.
विटामिन सी से भरपूर फल: संतरा, मौसमी, कीवी और अमरूद जैसे फल इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और वायरल संक्रमण से बचाते हैं.
अदरक, लहसुन और हल्दी: ये प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल होते हैं. भोजन में इनका उपयोग शरीर की सूजन को कम करने और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.
दही और प्रोबायोटिक्स: मानसून में पेट से जुड़ी समस्याओं (जैसे गैस या अपच) से बचने के लिए ताजा दही या छाछ का सेवन करना चाहिए, जो आंतों के लिए अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और दूसरी हरी सब्जियों में विटामिन, आयरन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इन्हें अच्छी तरह धोकर और पकाकर खाने से संक्रमण का खतरा कम हो सकता है
सूप और हर्बल टी: अदरक, तुलसी और शहद की हर्बल चाय या ताजी सब्जियों का गर्म सूप पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और गले के इन्फेक्शन से राहत मिलती है.
ड्राई फ्रूट्स: बादाम, अखरोट और कद्दू के बीज जैसे ड्राई फ्रूट्स शरीर को हेल्दी फैट, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स देते हैं. रोज थोड़ी मात्रा में इनका सेवन ऊर्जा बनाए रखने के साथ इम्यूनिटी को भी सपोर्ट कर सकता है.
इसे भी पढे़ं:-TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड, अपशब्दों के इस्तेमाल पर संसद में हुई कार्रवाई