MP Government: मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से विचार-विमर्श के बाद सरकार ने 20 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं.
मुख्यमंत्री के ACS नीरज मंडलोई को अब ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही वे उद्योग और MSME विभाग भी संभालेंगे.
वहीं राघवेंद्र सिंह को वन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.
संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाकर अहम ‘केन-बेतवा’ और ‘पार्वती-कालीसिंध’ परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है.
ई. रमेश कुमार को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण NVDA और राजस्व विभाग की कमान सौंपी गई है.
वहीं मुख्यमंत्री के विश्वस्त अधिकारी संदीप यादव को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. उनके पास केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का दायित्व भी रहेगा.
- सुखवीर सिंह: PWD के प्रधान सचिव को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला. बरनवाल मुख्य सचिव बनने से पहले इन विभागों को देखते थे.
- सुदाम खाड़े: इंदौर संभाग के कमिश्नर को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया.
- भास्कर लक्ष्याकर: अब इंदौर के नए संभागीय आयुक्त होंगे.
- केसी गुप्ता: एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर APC के साथ बागवानी विभाग का काम भी देखेंगे.
- मनीष सिंह सीनियर: अब ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव.
- सचिन सिन्हा: RCPV नरोन्हा एकेडमी के DG से ACS, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग.
- जॉन किंग्सले AR: बागवानी सचिव से औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के सचिव, साथ में MSME का अतिरिक्त प्रभार.
कलेक्टरों में फेरबदल
- रत्नाकर झा: उज्जैन के अतिरिक्त आयुक्त से अनूपपुर कलेक्टर.
- हर्षल पंचोली EPCO भोपाल के कार्यकारी निदेशक बने.
- केदार सिंह: शहडोल कलेक्टर से भोपाल में PWD के अतिरिक्त सचिव. उनकी जगह रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह लेंगी.
- अदिति गर्ग: मंदसौर कलेक्टर से भोपाल में खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की आयुक्त. उनकी जगह भोपाल नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त दिव्यांक सिंह मंदसौर कलेक्टर बनेंगे.
- गुरु प्रसाद: मुख्य सचिव कार्यालय के उप सचिव से खरगोन कलेक्टर.
- शेर सिंह मीणा: सतना नगर निगम आयुक्त से आगर-मालवा कलेक्टर.
- प्रीति यादव इंदौर में MPIDC की कार्यकारी निदेशक बनीं.
इसे भी पढे़ं:-भागलपुर में 1800 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति