Sawan Shivratri 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. इस दौरान भक्त जन पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करके उनका आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं. सावन में श्रद्धा से किया गया दान कई गुना अधिक फल देता है. इससे ग्रह दोष शांत होते हैं, जीवन की परेशानियां कम होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
सावन में दान करने का महत्व क्या है?
मान्यता है कि सावन में जरूरतमंदों को दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है और सुख-समृद्धि के रास्ते खुलते हैं. भगवान शिव को ऐसे देवों के रूप में पूजा जाता है जिनकी कृपा दृष्टि तुरंत ही भक्तों पर पड़ती है और वो अत्यंत दयालु होने के कारण भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं.
सावन में इन चीजों का करें दान
अन्न दान: जरूरतमंदों को भोजन या अनाज (गेहूं, चावल) खिलाना अत्यंत फलदायी होता है.
सफेद वस्तुएं: चावल, चीनी दूध, दही और सफेद कपड़े दान करने से मन शांत होता है और मानसिक तनाव कम होता है.
काला तिल: काले तिल का दान करने से शनि और राहु-केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं.
धन का दान: जरूतमंदों को धन का दान करने से भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहती है.
रुद्राक्ष या चांदी: रुद्राक्ष या चांदी से बनी चीजें दान करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य मिलता है.
इसे भी पढ़ें:-प्रासुची पांडा बनीं मिस टीन यूनिवर्स इंडिया, कहा- यह मेरे लिए इमोशनल पल…