गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Guru Purnima 2026: सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व ज्ञान, शिक्षा और गुरु के प्रति श्रद्धा समर्पित होता है। इस दिन महर्षि वेदव्यास की पूजा करने के साथ-साथ अपने गुरु, शिक्षक और मार्गदर्शकों का सम्मान करने की परंपरा है। वर्ष 2026 में गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई, बुधवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में ज्ञान, सफलता, सम्मान तथा समृद्धि के रास्ते खुलते हैं।

राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेषः इस राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को लाल रंग की कपड़े और मिठाई का दान दें. ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे.
वृषः इस राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को सफेद रंग के वस्त्र, माखन, मिश्री, शक्कर और सफेद रंग की मिठाई का दान दें.
मिथुनः इस राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को हरे रंग के कपड़े और मूंग का दान करें. ऐसा करने से गुरु की कृपा प्राप्त होगी.
कर्कः इस राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें. साथ ही गरीब जरूरतमंदो अनाज का दान करें.
सिंहः इस राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को पीतांबर और बूंदी के लड्डू का दान करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी.
कन्याः इस राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को भोजन कराकर उन्हें सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा दें. साथ ही हरी सब्जी और हरे रंग के फल का दान करें.
तुलाः इस राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को सफेद रंग के अंग वस्त्र और चावल का दान करें. साथ ही गरीबों एवं जरूरतमंदों को खीर बनाकर खिलाएं.
वृश्चिकः इस राशि के जातक अपने गुरु को लाल रंग के पुष्प के माला को पहनाकर उनका उचित सम्मान करें. साथ ही पीले रंग के कपड़े, बेसन, चना दाल का दान करें.
धनुः इस राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को पीले रंग के कपड़े, बेसन, चना दाल का दान करें. ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी.
मकरः मकर राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को काले रंग के कंबल, काले तिल, छाता, चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें.
कुंभः कुंभ राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को काले रंग के वस्त्र ली उड़द की दाल और छाता का दान करें.
मीनः मीन राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को पीले रंग की मिठाई और पीताबंर यानी पीले रंग के कपड़े का चना दाल आदि चीजों का दान करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *