Sports: कॉमनलेल्थ गेम्स 2026 का 7वां दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा जिसमें पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर दोनों ही मेडल जीतने में कामयाबी हासिल हुई। दिलीप महादु गावित ने 10.71 सेकेंड के समय के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया तो वहीं मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ ने 10.83 सेकेंड का समय निकालने के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। इसी के साथ भारत के खाते में अब कुल तीन गोल्ड मेडल जुड़ गए हैं तो वहीं पदकों की कुल संख्या 15 हो गई है, जिसमें और भी इजाफा होना तय है।
दिलीप गावित ने जीता गोल्ड मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलीप गावित ने पैरा एथलीट्स ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है, जिसमें वह भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं जो CWG पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हो सके हैं। दिलीप गावित ने 10.71 सेकेंड में रेस पूरी करने के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दिलीप गावित अब पैरा एथलेटिक्स में महिला शॉट पुट एफ57 इवेंट में शर्मिला के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पैरा एथलीट भी हैं।
दिलीप की उम्र तब महज पांच-छह साल थी। जब गांव में खेलते समय वह एक पेड़ से गिर पड़े, गिरने से उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी। गांव में बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं थी और समय पर इलाज भी नहीं मिल पाया। धीरे-धीरे घाव में गैंग्रीन फैल गया और डॉक्टरों को कोहनी के नीचे से उनका हाथ काटना पड़ा। इतनी छोटी उम्र में हाथ खो देना किसी भी बच्चे के लिए जिंदगी भर का दर्द बन सकता था, लेकिन दिलीप ने अपनी कमजोरी को अपनी पहचान नहीं बनने दिया। इससे पहले दिलीप ने एशियन पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की 400 मीटर टी47 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।