दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में येलो अलर्ट जारी

New Delhi: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दे कि देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से तबाही मची हुई है। असम में बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हैं और वहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने के आसार बताए जा रहे हैं।

दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में आज से 3 दिनों के बीच बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई को भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है, जबकि इसके बाद 3 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

यूपी में आज भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में आज से मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। पश्चिमी यूपी- मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, बरेली आदि में 30-31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 2 से 4 अगस्त के बीच पूर्वी यूपी- लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है।

पहाड़ी राज्यों के लिए चेतावनी जारी

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक  30 जुलाई से 4 अगस्त तक राज्य में व्यापक बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा समेत अधिकांश जिलों में 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *