CWG 2026: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. उन्होंने फाइनल मुकाबले में 85.83 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया और पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया. नीरज चोपड़ा की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना में बधाई दी है.
जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करने के साथ उनको बधाई दी है. पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा कि ग्लासगो में पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने शानदार सिल्वर मेडल जीता! उन्होंने एकबार फिर जबरदस्त निरंतरता, संयम और जज्बा दिखाया है. उनकी कामयाबी हर भारतीय को गर्व से भर देती है. भविष्य की उनकी कोशिशों के लिए मेरी शुभकामनाएं.
नीरज की इस उपलब्धि पर भारतीय सेना ने भी उन्हें बधाई दी है. इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नीरज की तारीफ करते हुए उन्हें देश को लगातार प्रेरित करने वाला खिलाड़ी बताया. सेना ने कहा कि नीरज का प्रदर्शन निरंतरता, क्लास और चैंपियन माइंडसेट की पहचान है.
इसे भी पढ़ें:-कश्मीर के कुलगाम में टेरर अटैक, छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत, CM विष्णुदेव ने जताया दुख